पूर्व थानाध्यक्ष मदन कुमार पर अब आय से अधिक मामले में दर्ज हुआ केस
पूर्णिया
बिहार के पूर्णिया जिले के मरंगा थाना के पूर्व थानाध्यक्ष मदन कुमार पर पूर्णिया रेंज के आईजी रत्न संजय के आदेश पर आईजी कार्यालय के एडिशनल एसपी बमबम चौधरी के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आलोक पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले की जांच का जिम्मा कटिहार के एडिशनल एसपी हरि मोहन शुक्ला को सौंपा गया है।
बताया जाता है कि इस मामले की जांच पहले आईजी के द्वारा कार्यालय के एडिशनल एसपी बम बम चौधरी से करवाई गई थी। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद साक्ष्य के साथ केहाट थाना में मामला दर्ज करवाया गया है। पूर्णिया जिले में पहली बार किसी थानाध्यक्ष पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने मामले को लेकर इस तरह का मामला दर्ज करवाया गया है।
इस संदर्भ में केहाट थाना के थानाध्यक्ष सुनील कुमार मंडल ने बताया कि आईजी कार्यालय के एडिशनल एसपी बमबम चौधरी के लिखित आवेदन के आलोक पर मरंगा थाना के पूर्व थानाध्यक्ष पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले के अनुसंधान का जिम्मा कटिहार जिले के एडिशनल एसपी हरि मोहन शुक्ला को सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

पाठको की राय